फारबिसगंज में 10 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।
अररिया जिले की फारबिसगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चौरावरवाहा गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 ग्राम स्मैक और तौलने के लिए इस्तेमाल होने वाले दो डिजिटल तराजू बरामद किए हैं।

आरोपी की पहचान मो. मुर्तुजा पिता: मो. तैफून निवासी चौरावरवाहा वार्ड संख्या 13 फारबिसगंज के रुप में हुई है!
Bihar Police Araria Police