मोतिहारी:–चिरैया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महुआवा पश्चिमी में गुरुवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत ‘चलो चले स्कूल चले’ अभियान की शुरुआत की गई। जिसे विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी, मुखिया निसार अहमद, पूर्व सरपंच राम इकबाल पासवान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं जेडीयू के जिला कोषाध्यक्ष दिवाकर पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे, दिलीप ठाकुर, शिक्षा प्रेमी अनिल पांडे आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अभियान रथ को रवाना किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी ने बताया कि उक्त अभियान रथ का उद्देश्य पोषक क्षेत्र के बच्चों को स्कूल लाना है।शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जो बच्चे नामांकित हैं और विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनको स्कूल लाना है। साथ ही जो अनामांकित बच्चे हैं वह विद्यालय में आकर नामांकन करवाए। रथ से पोषक क्षेत्र के अभिभावक को भी जागरूक करने का प्रयास है। मुखिया निसार अहमद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस तरह का रथ निकालना प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी द्वारा अभिभावकों को जागरूक करने की अनूठी पहल है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विकास के लिए हमलोग कृत संकल्पित है। मेरे पंचायती योजना से विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण प्रारंभ कराया जा चुका है, आगे जो भी विद्यालय विकास के लिए आवश्यक होगा हम अपना पूरा योगदान करने का प्रयास करेंगे। वहीं पूर्व सरपंच दिवाकर पांडे ने विद्यालय के विकास को बेहतर बनाने के लिए संकल्प दोहराया। रथ रवाना करने के उपरांत समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा विद्यालय को अपने-अपने स्तर से कर जरूरी सामग्री दी गई। मुखिया निसार अहमद द्वारा प्रधानमंत्री पोषण योजना में बच्चों को भोजन के लिए 65 थाली दी गई। वही दिवाकर पांडे के द्वारा बच्चों को बैठकर खाने के लिए दरी, राम इकबाल पासवान द्वारा बच्चों को खेलने के लिए कैरम बोर्ड, संजय पांडे ने फुटबॉल, दिलीप ठाकुर ने वॉलीबॉल, शिक्षा प्रेमी अनिल कुमार पांडे द्वारा दस पीस स्पीकिंग रोप,लूडो, चेस, फ्लाइंग रिंग आदि विद्यालय को। दान किया गया। विद्यालय की एचएम प्रीति कुमारी ने सभी दाताओं का आभार प्रकट किया एवं सभी से आग्रह किया कि आप सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधि को विद्यालय में अपना योगदान देते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय समाज का है और आपका है। इसलिए आपका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हमें सहयोग मिलता रहे। धन्यवाद ज्ञापन सहायक शिक्षक पिंकू कुमार ने किया। मौके पर विद्यालय की वरीय शिक्षिका रश्मि कुमारी, सहायक शिक्षक अभिषेक कुमार पांडे, विकास कुमार पांडे, सत्येंद्र कुमार, रीता कुमारी, प्रतिमा देवी, बबिता कुमारी सहित रसोईया तथा सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।





























