एन सी सी कैम्प में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर निकाली गई रैली |
नेशनल कैडेट कोर का 13 सितंबर 24 से 22 सितंबर 24 तक चल रहे भागलपुर ग्रुप के आठवां कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप बरौनी ओल्ड ट्रांसिट कैंप में 35 बिहार बटालियन एन सी सी पूर्णिया के दुवारा चलाया जा रहा है।
इस कैम्प में एनसीसी के विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों की कैडेट्स ने भाग ले रहे है। शनिवार को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली। रैली कैम्प कमांडेट कर्नल अमित अहलावत, डिप्टी कैम्प कमांडेट कर्नल मनीष वर्मा के निर्देशानुसार ये रैली 450 एन सी सी केडेटों, 04 एन सी सी अधिकारियों एवं सैन्य अधिकारियों के दुवारा निकाली गई, यह रैली शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए ओल्ड ट्रांसिट कैंप बरौनी परिसर में समाप्त हुई।
कैम्प कमांडेट कर्नल अमित अहलावत ने सभी केडेटों को सम्बोधित करते हुवे कहा इस रैली ने एक विशेष जागरूकता अभियान को गति दी। जिसमें आमजन को प्राथमिक उपचार के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया गया। विश्व प्राथमिक उपचार दिवस की शुरुआत वर्ष 2000 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज द्वारा की गई थी। विश्व प्राथमिक उपचार दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।
डिप्टी कैम्प कमांडेट कर्नल मनीष वर्मा ने भी सभी केडेटों को संबोधित किया और कहा जब किसी को चोट लगती है या कोई दुर्घटना होती है तो सबसे पहले उस व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया जाता है। उसके बाद उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया जाता है। इसलिए जरूरी है कि आपके पास हमेशा प्राथमिक उपचार किट हो। इसी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया जाता है। यह प्राथमिक उपचार दिवस शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तर पर काम करता है।




























