रौनक पब्लिक स्कूल मानिकपुर ने धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
बैरगाछी थाना अंतर्गंत ताजिया चोक स्थित रौनक पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।
इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर शहजाद आलम ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया।
इस मौके पर सभी छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए प्रभात फेरी निकाली गई।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गीतों के साथ शुरू हुई। इस मौके पर छात्रों ने अपनी गीतों , भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर शहजाद ने कहा कि हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए तथा राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने की शिक्षा दी स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थे।




























