ग्रुप कमांडर ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
35 बिहार बटालियन एन०सी०सी० पुर्णियाँ के
अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 13 सितंबर से ओ.टी.सी. बरौनी में किया जा रहा है।आयोजित कैम्प में दिनांक 17 सितम्बर 2024 (मंगलवार) को एन सी सी ग्रुप मुख्यालय, भागलपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव चोपड़ा ने कंबाइन एनुअल ट्रेनिंग कैंप स्थल का सघन मुआयना किया। इस क्रम में क्वार्टर गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कमांडर द्वारा सलामी लिए जाने के उपरांत क्वार्टर गार्ड का विधिवत निरीक्षण किया गया और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।इसके बाद कैम्प परीक्षण गतिविधियों के बारे में कैम्प कमांडेट कर्नल अमित अहलावत एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल मनीष वर्मा ने विस्तार से बताया। ग्रुप कमांडर ने कैम्प में आये सभी कडेट्स को संबोधित करते हुवे कहा, एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया शिविर में मिलने वाला प्रशिक्षण व्यवहारिक जीवन में भी उपयोगी होता है। ऐसे में पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण लेते रहना चाहिए।
कैंप कमांडेंट कर्नल अमित अहलावत ने बताया कि 13 सितंबर से 22 सितंबर तक चलने वाले इस कैंप में बिहार के लगभग 12 जिलों के 434 एन सी सी कैडेट्स को हथियारों के खोलने, जोड़ने, फायरिंग सहित विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रमाण पत्र परीक्षा के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने सभी एन सी सी कडेट्स को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।




























