एक निर्दय पिता ने एक साल की मासूम को पानी में डूबोकर मारने मामला सामने आया
कुर्साकांटा प्रखंड में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया. जहां एक पिता ने अपनी मासूम बच्चें को पानी से भरे गढ्ढे में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद बच्चे के ननिहाल से आये परिजनों ने आरोपी पिता को पकड़ जमकर पिटाई कर दी, आरोपी पिता को पुलिस के हवाले कर दिया. दिनदहाड़े़ हुई घटना से लोगों में सनसनी फैल गई। पुरा मामला कुआडी़ थाना क्षेत्र स्थित शीशाबाड़ी पुल के नीचे की है। जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब 28 वर्षीय विवेक साह अपने एक साल का बेटा ओम को गढ्ढे पर लेकर पहुंचा. उसके बाद अचानक उसे गहरे पानी में डुबो दिया. वहीं परिजनों को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे को लेकर घर पहुंचा तब तक बच्चे की मौत हो चुका था।आरोपी पिता द्वारा अपने बेटे की हत्या करने की जानकारी मिलते ही लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुर्साकांटा पुलिस ने बच्चे को हॉस्पिटल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है l
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है!इधर बच्चे की मां उमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता की कुछ सालों से दिमागी हालत ठीक नहीं थी जिसके कारण से उसकी बीवी सालों से अपने मायके पुर्णिया जिला के अमौर खरैया रहतीं थीं एक माह पहले ही वह अपने बच्चे को लेकर कुर्साकांटा बाजार स्थित अपने ससुराल आई थी।