*नामांकन के दूसरे दिन 06 पदों के लिए 11 ने भरा* पर्चा
बार एसोसिएशन फारबिसगंज के आगामी 10 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने का प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो चुकी हइसी क्रम में नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को छह अलग अलग पदों के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता दुर्गानंद प्रसाद साह के समक्ष पहुंच कर अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता मो कलाम, ब्रजेश कुमार वर्मा मौजूद थे |
बताया जाता है कि दूसरे दिन बार एसोसिएशन फारबिसगंज के अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी अधिवक्ता शकलदेव मंडल व महासचिव पद के लिए 03 अधिवक्ता विभूतिकान्त झा, राकेश कुमार देव, गोपाल प्रसाद मंडल , उपाध्यक्ष पद के लिए विभूति ठाकुर अधिवक्ता , कोषाध्यक्ष पद से चन्द्रशेखर मिश्रा, अंकेक्षक के पद से दो अधिवक्ता प्रमोद कुमार साह, सुबोध कुमार सुधांशु, संयुक्त कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए 03 अधिवक्ता कुंदन दास , राज कुमार झा, अमर कुमार यादव ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया. इस मौके पर निर्वाची पदाधिकारी जानकारी देते हुए बताया कि बार एसोसिएशन फारबिसगंज के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया 30 जुलाई 2024 से शुरू हो गया है. जो आगामी 01 अगस्त 2024 तक चलेगा. जबकि 02 अगस्त 2024 को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी. नाम वापसी की तिथि 03 अगस्त को है व आवेदित पद के लिए अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन 05 अगस्त को होगा. 10 अगस्त को सुबह 11 बजे से 03 बजे तक मतदान का प्रक्रिया होगा. जबकि 10 अगस्त को ही अपराह्न 05 बजे मतगणना व परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी।




























