फारबिसगंज के रानीगंज रोड एमआरएफ टायर के सामने सारथी ई रिक्शा शोरूम का उद्घाटन किया गया। सीमांचल ई रिक्शा के प्रोप्राइटर इम्तियाज अंसारी एवं मुमताज अंसारी ने बताया कि स्थानीय परिवहन की समस्याओं और युवकों के रोजगार के लिए ये एक प्रयास है।
प्रोप्राइटर इम्तियाज ने बताया कि फारबिसगंज के बाद अररिया जिला के अन्य प्रखंड में भी सारथी शोरूम खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ई रिक्शा से बेहतर विकल्प कुछ नहीं है। इम्तियाज ने बताया कि भारत निर्मित देश का सबसे बेहतरीन ई रिक्शा है, इसमें मोर्टर, कंट्रोलर, चार्जर है जो भारत का सर्वश्रेष्ठ है। उद्घाटन में पूर्व मुखिया मुन्ना खान,सामाजिक कार्यकर्ता वाहिद अंसारी, जदयू नेता गुड्डू अली, मेराज हसन, रमेश सिंह, पवन मिश्रा, जावेद अंसारी, नजीम अंसारी, मोनू अंसारी, मनोज विश्वास, गौस मोहम्मद, शमशाद अंसारी, मुफ़्ती रसीद, मुफ़्ती याकूब, अबू मोहम्मद, हाजी इसराइल, हाजी इशहाक, मौलाना फिरोज, कासिम अंसारी एवं शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।





























