एन०सी०सी० के कबाईंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप 8वीं का हुआ आरंभ
35 बिहार बटालियन एन०सी०सी० पुर्णियाँ के तत्वाधान में दिनांक 13 सितंबर 2024 से 22 सितंबर 2024 तक ओल्ड ट्रांजिट कैम्प बरौनी मे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण का आयोजन कैंप कमांडेंट कर्नल अमित अहलावत, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल मनीष वर्मा, सुबेदार मेजर सुरेश चंद तथा 32 अन्य सैन्य अधिकरी एवं ए०एन०ओं के देख रेख में शुरू किया गया। इस कैंप में करीब 450 एन सी सी कैडेट भाग ले रहे है।
इस कैंप में भिन्न-भिन्न स्कूलों एवं कॉलेजो से आये हुए कैडेट्स को ट्रेनिंग दी जयेगी जैसे कि दिन की शुरूआत शारीरिक व्यायाम, ड्रिल परेड, हथियार प्रशिक्षण, छलावरण, व्यक्तित्व विकास तथा अन्य सैन्य जानकरी दी जाएगी।
कैंप के दौरान गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने के लिए भागलपुर ग्रुप से केडेटों को प्रतियोगिता के लिए रॉची जाएगे। कैंप के दौरान कई प्रतियोगिता की जयेगी और उत्कृष्ट कैडेट्स को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कैंप के अन्तिम दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कैंप का आयोजन समाप्त हो जाएगा।
इस दस दिवसीय कैंप के ओपनिंग एड्रेस में कैंप कमांडेंट कर्नल अमित अहलावत के द्वारा एन०सी०सी० के आदर्श एकता और अनुशासन का पालन अपने जीवन में करने का संदेश दिया तथा कैडेट्स को अपने जीवन को देश की सेवा में समर्पित करने के लिए प्रेरित किया।




























