मोतिहारी:–चकिया थाना क्षेत्र में प्रमंडलीय अन्वेंशन ब्यूरो तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर वाणिज्य कर विभाग ने शहर के साहेबगंज रोड स्थित सुहागन जवेलर्स की जाँच की. जाँच दल का नेतृत्व तिरहुत प्रमंडल के वाणिज्य कमिश्नर अशर्फी लाल विधार्थी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि चालीस लाख से ऊपर के करदाताओं जो अपना रिटर्न फाइल जमा करने मे कोताही बरत रहे है उन सभी के विरुद्ध जाँच कर करवाई की जाएगी. कहा कि जो कर दाता कम रिटर्न दिखा रहे है. उन सभी के फर्म का जाँच कर फ़ाईन के साथ कर जमा कराने का निर्देश दिया जायेगा. जाँच दल मे वाणिज्य कर विभाग के कमिश्नर रविशंकर प्रसाद, अमरेश कुमार शामिल थे. वही वाणिज्य कर के शहर मे आने की सुचना मिलते ही व्यवसायियों मे हड़कंप मच गया. अधिकतर व्यवसायियो ने अपनी दुकाने बंद कर अधिकारिओ के शहर से जाने की प्रतीक्षा करने लगे.





























