अररिया/फारबिसगंज- राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पटना के निर्देशानुसार 11 सितंबर से 16 सिंतबर तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फारबिसगंज में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के अंतर्गत बच्चों को निपुण बनाने, बच्चों में कक्षा के अनुरूप ज्ञान, कौशल एवं दक्षता का विकास करने, निपुण बिहार के लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में बिहार राज्य की स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित कक्षा 3, 4 एवं 5 के शिक्षकों का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बुनियाद 2 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में अररिया जिले से कक्षा 03 से 05 के कुल 185 प्रशिक्षुओ ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सुषमा वर्मा, शालिनी कुमारी, सचिन कुमार, अशोक प्रसाद, राकेश कुमार, अरविंद प्रभात, मनोज कुमार, गांधी मिस्त्री, सत्य प्रकाश, नीतीश कुमार, महेश कुमार, मो शाहनवाज आलम के द्वारा प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षुओं को भाषा एवं गणित शिक्षण में कठिनाइयां एवं समाधान, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के घटक, अधिगम प्रतिफल से संबंधित संभावित गतिविधियां, एफएलएन किट का प्रयोग एवं आईसीटी का शिक्षा में उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत प्रतिदिन योगा क्लास से एवं समाप्ति राष्ट्रगान से किया गया। प्राचार्य, आफताब आलम के अनुसार यह प्रशिक्षण सभी शिक्षको को निर्धारित समयांतराल दिया जाएगा। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सत्र समापन होने के उपरांत बैच 04 के सभी प्रशिक्षुओं द्वारा डायट में पदस्थापित सभी व्याख्याताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में कुर्साकांटा से दीपरत्न राय, मनटी कुमारी, अनिता कुमारी, अररिया से सुमित कुमार आनंद, वहिदुर रहमान, रवि शंकर, जमिलुद्दीन दीनानाथ मिश्र, चन्दन सदा, प्रकाश भारती, सुमन कुमारी, सबिता मालाकार, फारबिसगंज से दीवाकर कुमार, भवेश झा, रंजेश सिंह, संजय विश्वास, प्रभात कुमार, रानीगंज से रोमा कुमारी, मौसम कुमारी का नाम शामिल है।





























