फारबिसगंज : रविवार को अनुमंडल क्षेत्र में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई। कई जगह पर विधिवत मूर्ति रख तथा पंडाल का निर्माण कर उनका पूजा अर्चना किया गया। जबकि लौह उपकरण इलेक्ट्रॉनिक दुकान, वाहन एजेंसियो, वाहन चालकों समेत लोहे के उपकरण का उपयोग करने वाले दुकानदारों ने बड़ी संख्या में अपनी दुकानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पूजा किया गया।
हिंदू पंचांग के अनुसार विश्वकर्मा दिवस हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। हर साल सृष्टि के सबसे बड़े और अद्भुत शिल्पकार विश्वकर्माजी की पूजा का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार विश्वकर्मा जी सृष्टि के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार जब ब्रह्राजी ने सृष्टि की रचना की तो इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भगवान विश्वकर्मा जी को दी। शास्त्रों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ब्रह्राा जी के सातवें पुत्र हैं।
वहीं बथनाहा में श्री श्याम कंस्ट्रक्शन कम्पनी के द्वारा विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा स्थापित कर धूम धाम से पूजा की गई।
इसी क्रम में बथनाहा स्थित श्री श्याम कंस्ट्रक्शन कार्यालय के प्रांगण में बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। श्री श्याम कंस्ट्रक्शन कंपनी के संवेदक राजन तिवारी ने बताया की पिछले कई वर्षों से कार्यालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती रही है।
मौके पर राजन तिवारी,मुरारी मेहता,सुमन सिंह,लंकेश तिवारी रोहित मण्डल,रूपेश तिवारी,गणेश गुप्ता,पप्पू मिश्र,बीरबल साह,प्रभात कर्ण,दिवाकर भगत सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।





























