जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।फारबिसगंज के हरिपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में डीएम एसपी समेत आला अधिकारी रहे उपस्थित थे।
अररिया जिला अंतर्गत JB फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अररिया जिला के डीएम श्रीमती इनायत खान एसपी अशोक कुमार सिंह समेत सभी विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। जनसंवाद कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीएम एवं एसपी द्वारा किया गया।डीएम श्रीमती इनायत खान ने बताया की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी जनता को मिले साथ ही उनकी जो समस्याएं है उनसे अधिकारी अवगत हो उसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की प्रथम चरण में जिले के 45 चरणों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।वही एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा की जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद ग्रामीणों से किया जा रहा है और आगामी दिनों में प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।



























