नरपतगंज अररिया – क्षेत्र अंतर्गत पोसदहा पंचायत के वॉर्ड संख्यां 06 से एक पच्चीस वर्षीय युवक के रहस्यमयी तरीके से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है
युवक मनीष कुमार मेहता के पिता उपेन्द्र मेहता ने नरपतगंज थाने में आवेदन देते हुए बताया की दिनांक 03/10/23 को शाम के करीब 5 बजे पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके घर आए और मेरे पुत्र मनीष से कुछ देर बातचीत की और उसी दौरान मेरा पुत्र मनीष उसी की बाइक पर बैठ कर चल दिये कुछ देर बाद जब हमने अपने पुत्र के मोबाइल संख्यां 9304938738 पर फ़ोन किया तो उसने कहा की अभी हम झिंगली चौक पर हैं।
देर रात तक जब मनीष घर नही पंहुचा तो सबने फ़ोन करना शुरु किया लेकिन मनीष का नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। परिजनों ने इस मामले कुल 5 लोगों को 1. सिकन्दर मंडल पिता उमेश मंडल फरबिसगंज 2.ताराचंद मंडल मंडल चौक बथनाहा 3.अमित मेहता, पिता स्व सदानंद मेहता 4. सोनू कुमार, पिता कुलानंद मंडल पोसदाहा वॉर्ड संख्या – 10 सुनील चौहान झिंगली चौक वार्ड संख्या – 06 इन सभी को आरोपी बनाते हुए अपहरण की आशंका जताई है ।





























