- सड़क दुर्घटना में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत।

अररिया:नरपतगंज
हो गई,शनिवार की शाम में फारबिसगंज पटना मार्ग एनएच 57 पर दुध लेकर जा रही मां बेटी को एक तेजरफ्तार बाईक ने टक्कर मार दी, जिसमे दोनों मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी।जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहा नेपाल के निजि अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका ज्योति अपनी मां पुनम देवी के साथ गांव में दुध पहुंचाने जा रही थी।
तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल बीआर 38 एई 1490 ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गये थे। मृतिका पहचान नरपतगंज प्रखंड के पलासी वार्ड नम्बर 6 निवासी संजय यादव की 15 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुचें और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया। मृतिका के परिजनों नरपतगंज थाना बाईक सवार तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने की बात बतायी जा रही है।





























