प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार।
सीमराहा ओपी: थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुनार पट्टी मिर्जापुर के निकट से 300 बोतल प्रतिबन्धित कफसिरप के साथ 1 महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सिमराहा ओपी थानाध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा को प्रतिबन्धित कफसिरप की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई व पुलिस बल के साथ छापेमारी कर । पुलिस ने घर के पीछे रखे 100 एमएल का 300 बोतल प्रतिबन्धित कफसिरप बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 30 लीटर है। पुलिस ने प्रतिबन्धित कफ सिरप के साथ एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । महिला सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र के सुनार पट्टी मिर्जापुर निवासी सोहिल खातून हैं ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





























