किसान संघ की बैठक में एकता पर दिया जोर विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा 
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सैफगंज सामुदायिक भवन में सोमवार को किसान संघ के द्वारा एक बैठक का आयोजन अध्यक्ष की अगुवाई में हुआ इस बैठक में बैठक के दौरान किसानों की एकजुटता पर चर्चा की गई। साथ ही धान का सही रेट नहीं मिलना खाद पर ज्यादा पैसा लेना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साह ने कहा कि किसान के हितों की रक्षा करना उसकी आर्थिक दशा की उन्नति करना हमलोगों जो आवेदन देते है पदाधिकारी को यह क्यों नहीं सुनिश्चित करता है कि तीस दिन पैतालीस दिन एक महीना दो महीना में हम इसका हल कर देंगे वह तो ऐसा नहीं कहता है हम दौड़ते रहते है उनको कोई भय नही है हमको भय है यही भय मिटाना है संघ का यह भी उदेश्य है की किसान का भय कैसे मुक्त होगा हम संगठित हो नहीं तो हमको हमेशा डराते रहेगा दौड़ाते रहेगा। वही कोषाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्या को हल करना है उचित कीमत पर खाद, बीज,दवाई नहीं मिलना दवाई में जो प्रिंट है वह गलत है उसमे सुधार होनी चाहिए।मिट्टी की जांच होनी चाहिए उसका लेव पंचायत लेवल पर होना चाहिए जमीन का लेभलिंग होनी चाहिए सरकार के तरफ से वही विभूति चन्द्र यादव ने कहा कि किसानों की जो मौलिक समस्या है खाद है बीज है रशिद है हमलोग टेक्स देते है लेकिन इसके अनुरूप किसान को तो कोई फेसलिटी मिलती नहीं है न सरकार के तरफ से कोई फेसलिटी नहीं है हमलोगों का शोषण होता है ब्लॉग में सोशन होता है कर्मचारी के यहाँ शोषण होता है खाद के दुकान पर सोशन होता है।
किसान के हित की बात तो नेता लोग करता है लेकिन किसान के लिए तो कुछ भी नहीं किया जाता है न।वही सचिव जावेद आलम ने कहा धान, बीज,खाद धान दो हजार 18 सो में बिकता है 2240 का रेट है जमीन के मोटेसन में मोटा रकम लेना बिचौलिया के माध्यम से जाना परिमार्जन करके दो दो साल बैठा रहना धान का उचित रेट नही मिल पाना सरकार का रवैया गलत है।मौके पर अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साह, सचिव जावेद आलम ,कोषाध्यक्ष सत्यनारायण यादव,देवानंद मंडल, विभूति चंद्र यादव, दीप नारायण भगत, घनश्याम यादव, राजकुमार मेहता, योगेंद्र सरदार, विजय साह विपिन कुमार सिंह,सुनील कुमार मंडल,विमल साह उप मुखिया प्रदीप यादव,सरपंच रमानंद पासवान,दिनेश शर्मा,कलानंद मंडल आदि मौजूद थे।





























