अररिया:घुरना थाना में नये थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव के पदभार ग्रहण के अवसर पर सोमवार को थाना परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर घुरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव का स्वागत किया । 
थानाध्यक्ष के रूप में योगदान करते हुए संजय कुमार यादव ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति स्थापित करना, अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना व पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना होगा। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस को मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएगें।
अच्छे लोगों का सम्मान करना व अशांति फैलाने वालों लोगों तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता है। इस अभिनंदन समारोह में पथराहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सज्जादद सबा , मो. हदीस, अरुण पासवान ,प्रवीण झा ,शंकर झा, शहाबुद्दीन, आदि शामिल थे ।





























