नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मधूरा दक्षिण एवं पलासी गांव में altf की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब और शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है।
Altf की टीम गुरुवार को नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों पर शराब की सूचना पर छापेमारी करने पंहुची, जहां इसकी सूचना थानाध्यक्ष नरपटगंज को देने के बाद,
दिवा गष्टी के पोलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल, और altf की टीम के द्वारा छापेमारी शुरू की गई,
विधिवत छापेमारी के दौरान मधुरा दक्षिण वार्ड संख्यां 3 निवासी
कलानंद पासवान पिता स्व कुसुमलाल पासवान के रसोई घर से 20 लीटर देशी चुलाई शराब, बरामद किया गया।
तथा कच्चा शराब करीब 200 लीटर, शराब बनाने की मशीन, एवं एक भट्ठी बरामद की गई,
बरामद किए गए शराब बनाने वाली मशीन एवं भट्ठी को उसी स्थल पर नष्ट कर दिया गया।
वहीं दूसरी तरफ पलासी गांव के वॉर्ड संख्या 3 में छापेमारी के दौरान संजय ऋषिदेव, पिता कैलू ऋषिदेव के घर से देशी चुलाई शराब 5 लीटर बरामद किया गया, वहीं छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम के द्वारा पकड़ लिया गया,
वहीं पास के ही विमल ऋषिदेव पिता,, रामफल ऋषिदेव के घर से भी 13 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया,
बरामद कुल 38 लीटर देसी शराब एवं पकड़ाए गए दो व्यक्ति को altf टीम की नेतृत्व कर रहे एएसआई हीरालाल मंडल के नेतृत्व में नरपतगंज थाना को सुपुर्द कर दिया गया।





























