एक गाना बड़ा मशहूर हुआ था
महंगी हुई शराब थोड़ी थोड़ी पिया करो, लेकिन न, शराब कितनी भी मंहगी हो इसके चाहने वाले और पीने वाले की संख्यां दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी ही हो रही है।
एक जमाना था जब हमारे देश में दूध दही की नदियां बहा करती थी
एक जमाना था जब हमारे देश में जमीन के निचे से कीमती समान खनिज पदार्थ निकला करते थे,
लेकिन अब दूध दही की जगह शराब की नदियां बहती है, और जमीन के निचे से शराबों का जखीरा निकलता है।
भट्ठी के ऊपर भट्ठी मशीन के ऊपर मशीन, क्या आपने देखा था कभी ऐसा सीन, ये सभी सीन उसी बिहार के हैं जहां शराब बंद है शराबबंदी के सख्त कानून लागू हैं,
लेकिन इसके बावजूद हर गली मोहल्ले में शराब बिक रही है और बन रही है,
एक दो तीन चार अरे कितना गिनवाऊं आपको आप खुद ही देखिए दो दर्जन से अधिक गैलन में रखे गए कच्चे शराब को नष्ट किया गया है, दर्जनों बरतनों को तोड़ दिया गया है, दो दर्जन से अधिक भट्ठी और शराब बनाने वाली मशीन को भी तोड़ दिया गया।
अब इस पुलिसकर्मी को देखिए किस प्रकार कुदाल से मार मार कर इन बर्तनों को नष्ट किया जा रहा है
इन भट्ठियों को फोड़ने और इन बर्तनों को तोड़ने के बजाय इन शराब माफियाओं के हौसले को तोड़ा जाए क्यूंकि जब तक इनके अंदर कानून का डर नही होगा, इनकी भटठिया यूं ही सुलगती रहेगी
सरकार की तमाम सख्तियों के बावजूद न तो पीने वाले बाज आ रहे हैं न बेचने वाले, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ साफ अपने शब्दों में कह भी दिया है, की अरे पियोगे तो मरोगे ही
छापेमारी की ये तस्वीरें फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलबज्जा गांव की है, जहां altf की टीम ने रेड के दौरान हजारों लीटर कच्चा शराब बरामद करने में सफलता पाई है,
गुरुवार को मद्य निषेध की टीम, सशस्त्र बल, एवं दिवा गष्टी के पुलिस पदाधिकरी के साथ शराब की बड़ी सूचना पर ढोलबजा संथाली टोला पंहुची, धोलबज्जा संथाली टोला वार्ड संख्या 07 मे दर्जनों घरों में छापेमारी के दौरान तकरीबन 12000 लीटर कच्चा शराब बरामद किया गया
इस रेड के दौरान लगभग 25 भट्ठी 25 शराब बनाने वाली मशीन भी बरामद की गई, वहीं इस पूरे छापेमारी अभियान के दौरान सभी घरों के सदस्य अपने अपने घर से फरार हो चुके थे,
एएसआई हीरालाल मंडल के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी से शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है
































