जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्चा शराब की बडी खेप बरामद की गई है।
अल्ट्फ की टीम लागातार छापेमारी अभियान चला रही है, बावजूद इसके रोज कहीं न कहीं ऐसे शराबों का जखीरा निकलता रहता है।
रविवार को मद्य निषेध की टीम शराब की सुचना पर छापेमारी करने निकली, नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरदाहा वॉर्ड संख्या 07 संथाली में जब छापेमारी शुरू की गई तो लगभग 8000 लीटर कच्चा शराब बरामद किया गया, 15 भट्ठी 12 शराब बनाने वाली मशीन
और शराब बनाने में उपयोग की जाने वाली नशे की गोलियां भी भारी मात्रा में बरामद की गई।
बरामद सभी कच्चा शराब को उसी स्थल पर नष्ट कर दिया गया, भट्ठी एवं शराब बनाने वाली मशीन को भी तोड़ दिया गया।
इस पुरे छापेमारी अभियान में नरपतगंज थाना से दिवा गष्टी के पुलिस पदाधिकरी शसस्त्र बल और एएसआई हीरालाल मंडल के नेतृत्व में ए एल टी एफ की टीम शामिल थी





























